ये फाग-फाग तेरे साथ -साथ मैं खेलूं

ये फाग-फाग तेरे साथ -साथ, हे नाथ-नाथ मैं खेलूं
ये रंग-रंग तेरे संग-संग हे नाथ-नाथ मैं खेलूं

तुम दूर-दूर से बन सूरज नूर-नूर बरसाओ
मैं बन सूरजमुखी तुम्हे दूर-दूर से घूर-घूर के देखूं
ये रंग-रंग तेरे संग-संग हे नाथ-नाथ मैं खेलूं

तुम हाव-भाव बड़े प्रेम-भाव से चरणों में मुझको लेलो
मैं प्रेम-भाव बड़े चाव-चाव से बाँहों में तुमको लेलूं
ये रंग-रंग तेरे संग-संग हे नाथ-नाथ मैं खेलूं

"गुरू चरण"शरण गहे, हे नाथ-नाथ दे हाथ -हाथ अपनाओ
मैं तन-मन-धन कर अर्पण,प्रेम तुमपर उडेलूं
ये रंग-रंग तेरे संग-संग हे नाथ-नाथ मैं खेलूं

Comments

Popular posts from this blog

मैं चाहता हूँ…..

कमी सी है ,,,,

जन्मदिन है पावन त्यौहार..💐