Posts

Showing posts from May, 2018

सब कुछ तेरे बाद...

दिल से रूह तक बसी रहे,प्रियतम तेरी याद काम-काज ओर राज-पाट, सब कुछ तेरे बाद मैं कहीँ ओर तुम कहीँ,पर हृदय पर तुम्हारी छाप मेरे लिए मैं सर्वोपरि,पर मुझसे पहले आप काम-काज ओर राज-पाट, सब कुछ तेरे बाद मेरा नूर तुम,गुरूर तुम,तुम से ही दिन-रात सब मेरा ओर मैं तेरा,दयो चरण कमल के ठाठ काम-काज ओर राज-पाट, सब कुछ तेरे बाद "चरण"करे मोहे शरण धरो,हरलो सुख-सन्ताप दुख-सुख,जन्म-मरण,सब पर तेरा राज काम-काज ओर राज-पाट, सब कुछ तेरे बाद