Posts

Showing posts from February, 2017

जब तुम बोलते हो

जब तुम बोलते हो कानो में मिश्री सी घोलते हो महज़ उस हवा के झोंके से मौसम महक सा जाता है जो चूमकर तेरे चरण मेरे चेहरे पर आता है तेरे गले से लगे होने का अहसास तब होता है जब बोलते बोलते तुम बाहें खोलते हो जब तुम बोलते हो कानो में मिश्री सी घोलते हो तेरी मुस्कान मेरे दिल में घर कर जाती है तेरी सूरत मेरे नैनो को बड़ा लुभाती है सोने सी चमक आती है जब मुझे किस्सा कोई सुनाते हो सोने पर सुहागा जब वो किस्सा मुझसे जोड़ते हो जब तुम बोलते हो कानो में मिश्री सी घोलते हो तुम दूर होकर भी पास पास रहते हो बनकर प्यार की गंगा दिलों में बहते हो "गुरुचरण"को तन्हाई में मुस्कुराना सिखाया तुमने संग खाते-पीते, मुस्कुराते हो,संग संग डोलते हो जब तुम बोलते हो कानो में मिश्री सी घोलते हो