Posts

Showing posts from January, 2017

मेरा आज भी कमाल है

कल को लेकर कह रहा,दिल से कुछ तेरा लाल है मेरा कल भी था कमाल का,मेरा आज भी कमाल है तेरे संग में क्या दिन गिनु,क्या पल गिनु,क्या साल गिनु महके तेरी महक से बगीचा,क्या फूल गिनु क्या डाल गिनु प्रेम तुम घने बरगद से हो,छाया में हर पथिक निहाल है मेरा कल भी था कमाल का,मेरा आज भी कमाल है तुम्हारे प्रेम ने तो समय के बंधनों को तोड़ा है गया समय तेरे साये में था,आने वाला भी तुमपर छोड़ा है तुम्हारे चरण में भाग्य मेरा,मेरे सर पर तुम्हारा हाथ है मेरा कल भी कमाल था,मेरा आज भी कमाल है इस साल भी तेरा ख्याल रहेगा,आंखो में इंतज़ार रहेगा बरस माह वार का नही पता,बस तुमसे प्यार रहेगा मुद्दे कई बदले भले,मुझको मतलब बस तुमसे हैं ये ह्रदय दिवाना है तेरा,तुमसे ही दो-चार रहेगा हम-तुम साथ तो,किसे परवाह, क्या दिन क्या साल है मेरा कल भी कमाल था,मेरा आज भी कमाल है "गुरु चरण"शरण में रखना सदा प्रेम प्रिय फिर क्या सोलह (16) क्या सताराँ (17) है ये दास कल भी तुम्हारा था ये दास आज भी तुम्हारा है तेरी रज़ा से मैं दूर जाऊं,इतनी कहाँ मज़ाल है मेरा कल भी था कमाल का,मेरा आज भी कमाल है।।।।।।।