जन्मदिन है पावन त्यौहार..💐

जन्मदिन है पावन त्यौहार
अभिनन्दन जय गुरु महाराज


तुम जहाँ भी हो,पास हो
प्रेमियो के प्रेम हो,आशा और उल्लास हो
जन्म-जन्म के बंधे हुए ह्रदय नचाये तुमने
शान्ति के त्यौहार का तेरे नाम से आगाज़ हो
तुमने खोले सारे राज़
अभिनन्दन जय गुरु महाराज

सब कुछ तेरा दिया दान है,कहो तुम्हे मैं क्या दूं
तन, मन,धन सब प्रेम सहित तुमको अर्पण करदूँ
आज है मौका हम साथ में नाचे गायें
तुम में मैं,मुझमे तुम बसों,नैनो को दर्पण करदूँ
गाजे,बाजे सब मेरे हों पर हो गीत में तेरी आवाज़
अभिनन्दन जय गुरु महाराज

क्यों न फिर से एक बार तुम मुरली वही बजाओ
हंस हंस कर हम प्रेमियो को नाच नचाओ
केक कटे और सबमे बंटे, केक में तेरी मिठास हो
फिर भी कुछ"गुरुचरण"भूल गया तो तुम ही याद दिलाओ
नहीं मालूम रीति-रिवाज़
अभिनंदन जय गुरु महाराज......💐💐💐

Comments

Popular posts from this blog

मैं चाहता हूँ…..

कमी सी है ,,,,